Gurmeet singh chandhok

हरिद्वार निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग में तैनात एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
पुराने वैट बिल निपटाने के नाम पर रिश्वत
मामला हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री से जुड़ा है, जो वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है। शिकायत के अनुसार, GST लागू होने से पहले के अंतिम तीन महीनों का वैट टैक्स विभाग द्वारा 1 लाख 76 हजार रुपए बताया गया था। इसी देनदारी को खत्म कराने के एवज में जीएसटी बाबू प्रमोद सेमवाल ने शिकायतकर्ता से 1 लाख 20 हजार रुपए की मांग की।
किस्तों में देने को कहा था रकम
जीएसटी बाबू प्रमोद सेमवाल ने यह रकम किस्तों में देने को कहा गया था। विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर प्रमोद सेमवाल निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव कनखल को 20 हजार रिश्वत लेते हुए सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 कार्यालय के पास गिरफ्तार किया।हरिद्वार में GST बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
हरिद्वार में GST बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
जांच में यह भी सामने आया कि प्रमोद सेमवाल पिछले करीब 18 सालों से उपनल के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3, हरिद्वार कार्यालय में कार्यरत है। आरोप है कि वह पुराने वैट बिल निपटाने के नाम पर लगातार शिकायतकर्ता से पैसों की मांग कर रहा था। विजिलेंस टीम द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और विभागीय स्तर पर भी जांच की तैयारी है
