59 Views







रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
महर्षि बाल्मीकि, प्रकटोत्सव के
अवसर पर रुद्रपुर शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, शोभा यात्रा के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष, और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने भी गाँधी कॉलोनी स्थित भगवान बाल्मीकि मंदिर पहुंचकर शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का बाल्मीकि समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बाद में शोभा यात्रा का फीता काट कर शुभारंभ किया गया, और फिर पूरे शहर में शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर बाल्मीकि शोभा यात्रा आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ साथ अनेको गणमान्य लोग उपस्थित थे।
