
बीजेपी के बागी नेताओं की कांग्रेस में ज्वाइनिंग के साथ शुरू हुआ मनमुटाव अब तक भी शांत नहीं हुआ है। एकजुटता का संदेश देने वाली कांग्रेस के भीतर एक झटके में सब बिखर गया। संजय नेगी की पार्टी में एंट्री ना होने के कारण हरीश रावत इस कदर नाराज हुए कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को उनके सामने सरेंडर करना पड़ गया।
गणेश गोदियाल ने दिए संजय नेगी की कांग्रेस में एंट्री के संकेत
संजय नेगी की कांग्रेस में ज्वाइनिंग न होने को लेकर हरीश रावत का रुठना गोदियाल सहन नहीं कर पाए और संजय नेगी की कांग्रेस में एंट्री का संकेत दे दिया। गोदियाल ने कहा संजय नेगी का मामला विचाराधीन है। मैंने एक डेढ़ दर्जन नेताओं के नाम हाईकमान को सौंपे हैं। उस लिस्ट में संजय नेगी का नाम भी शामिल है।
संजय नेगी की एंट्री से हो सकता है एक खेमा नाराज
अगर संजय नेगी कांग्रेस पार्टी में शामिल होते हैं, तो हरीश रावत और उनके समर्थक खुश होंगे। वहीं दूसरा खेमा इससे नाराज़ भी हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब से नेगी के पार्टी में शामिल होने की ख़बर सामने आई है ठीक उसी समय जब हरीश रावत ने राजनीति से कुछ समय के लिए दूरी का ऐलान किया था। साथ ही बागी नेताओं की कांग्रेस में जोइनिंग के दौरान भी वो दिल्ली में मौजूद नहीं दिखे।
उत्तराखंड कांग्रेस में दिख रहा असंतोष
हरदा के अवकाश के ऐलान के बाद कांग्रेस नेताओं के मन में दबा हुआ असंतोष बाहर आने लगा है। कई नेताओं ने खुलकर अपनी शिकायतें ज़ाहिर की हैं। कुछ ने हरदा का समर्थन दिया तो कुछ ने विरोध—कुल मिलाकर, हर किसी ने अपने मन की बात खुलकर कह दी। इस स्थिति को देखते हुए, अब एक अहम सवाल उठता हैकिया तो कुछ ने उन्हें घमंडी तक बता दिया
