Gurmeet singh chandhok

टिहरी के घनसाली क्षेत्र में भी रसोई गैस की किल्लत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार दिन बाद गैस की गाड़ी घनसाली पहुंची, लेकिन गाड़ी में मात्र 288 सिलेंडर ही आए। गैस लेने के लिए सैकड़ों लोग गैस एजेंसी पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घनसाली में भी गैस संकट
एजेंसी में कम संख्या में सिलेंडर आने के कारण अधिकांश लोग बिना लाइन पर खाली हाथ लौट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गैस आपूर्ति अनियमित बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
व्यवसायिक सिलेंडरों पर लगी रोक
वहीं भिलंगना क्षेत्रिय पूर्ति अधिकारी अमित भंडारी ने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है गैस की ज्यादा समस्याएं नहीं हैं। आज 288 सिलेंडर का लोट प्राप्त हुआ है। जबकि सोमवार के लिए भी 288 का लोट मंगा रखा है, वहीं उन्होंने बताया कि व्यवसायिक सिलेंडरों पर फिलहाल रोक लग रखी है
