Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी। केमू बस स्टैंड के समीप तहसील के सरकारी क्वार्टर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे करीब 50 हजार रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। शुक्रवार को तहसील क्वार्टर में डीएम कैंप कार्यालय में तैनात होमगार्ड के जवान के टिनशेड आवास में सुबह 11 बजे आग लग गई।उस समय होमगार्ड जवान ललित मोहन नेगी पत्नी के साथ बाजार गए थे। आग उनके आवास के किचन में लगी। उस दौरान उनके आवास में दो बिल्लियां भी मौजूद थी। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने बाल्टियों व डिब्बे से घर में पानी डाला साथ ही फायर ब्रिगेड को फोन किया।दमकल वाहन करीब 11.30 बजे मौके पर पहुंचा। जहां सरकारी क्वार्टर के टीन शेड आवास में लगी आग पर काबू पाया गया। होमगार्ड ललित मोहन नेगी ने बताया कि होमगार्ड ललित मोहन नेगी ने बताया कि किचन में रखा फ्रिज, कूलर, कुर्सियां, सूटकेस जल गए हैं। आग लगने से उन्हें 50 हजार रुपए का नुक़सान हुआ है।
