28 Views

हल्द्वानी। परिवार को छोड़ दूसरी महिला के साथ रहना व्यक्ति को भारी पड़ गया। जजी कोर्ट के निकट वैलेजली लॉज निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया उसके पति गोपाल बेलवाल के दूसरी महिला के साथ संबंध हैं। बताया कि उसका पति परिवार को छोड़कर उस दूसरी महिला के साथ ही रह रहा है, जिस कारण उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कहा कि विरोध करने पर वह हमें डराता धमकाता है। पूर्व में महिला ने अपने पति को समझने का प्रयास किया लेकिन बहन नहीं माना। कहा कि अपने तीन बच्चों को छोड़कर वह महिला के घर पर ही रह रहा है। न फोन उठाता है न घर की कोई जिम्मेदारी। जिस कारण बच्चों की परवरिश नहीं हो पा रही है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
