







ओखलकांडा नैनीताल
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
ओखलकांडा विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सूवाकोट पोखरी के ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाया सूवाकोट पोखरी के मूल निवासी राम सिंह रावत का कहना है कि सन् 1985 मैं पानी का कार्य शुरू हुआ लेकिन पाइप लाइन कामयाब नही हो पाती पुनः जांच के बाद सन् 1996 मैं पुनः कार्य शुरू होने के बाबजूद भी पानी नहीं उपलब्ध हुआ 2005 मैं स्टाक टैंक को पहले टैंक से 200 मीटर डाउन में बनाया गया तो ग्रामीणों को पानी बराबर मिलने लगा जल जीवन मिशन के तहत निर्मित योजना 2022 मैं पुराने पानी को टेप तो कर दिया पर प्राइमरी स्कूल एवं जूनियर हाईस्कूल सलकवार तोक मैं पिछले एक साल से पानी नहीं है हेल्पिंग हैंड संवाददाता के द्वारा सलवार में प्राइमरी विद्यालय के अध्यापक से संपर्क किया तो अध्यापक ने भी पानी की गंभीर समस्या बताई सलकवार प्राइमरी विद्यालय की भोजन माता का कहना है विद्यालय में लगभग 50 बच्चों की संख्या है पानी की बूंद नहीं है और अन्यत्र कहीं स्थान से पानी लाकर बच्चों का मध्यान भोजन तैयार होता है
