18 Views
Gurmeet singh chandhok

बागेश्वर: बागेश्वर जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए…जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। झटके सुबह करीब 11 बजकर 47 मिनट पर महसूस हुए।
जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन के लगभग 10 किलोमीटर अंदर था। झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए।
हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी तहसीलों से स्थिति सामान्य होने की जानकारी मिली है और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
