Gurmeet singh chandhok




हल्द्वानी। पीपल पोखरा नंबर 2 में पेयजल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र की विष्णु पुरम, विनायक विहार और श्री हरि विहार कॉलोनी के निवासियों को लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्थिति और भी खराब होती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने नैनीताल जिला के जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने जिलाधिकारी से क्षेत्रवासियों को राहत देने के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था करने की मांग की।
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ताकि जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जा सके। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्रवासियों को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
