





रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वांला को सुचारु बनाए रखने एवं मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गुरुवार रात्रि में स्वाला पहुँचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यरत कार्मिकों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात को निरंतर सुचारु बनाए रखने के लिए कार्य की गति एवं संसाधन बढ़ाए जाएं, मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाई जाए, गुणवत्ता एवं मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा रात्रिकालीन समय में भी कार्य बिना बाधा के जारी रहे।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि व्यापारियों और यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो तथा किसी भी परिस्थितियों में आमजन को निर्बाध और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे
