
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09.03.2026 को *वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर* के निर्देशन तथा *प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार थाना लोहाघाट* के पर्यवेक्षण में लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान लोहाघाट–चम्पावत मार्ग स्थित *डैसली बाईपास* के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान *मोटरसाइकिल सवार के कब्जे से 04.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई*। पुलिस टीम द्वारा *अभियुक्त कैलाश सिंह लडवाल पुत्र प्रहलाद सिंह लडवाल निवासी ग्राम मोहनकांडा थाना पाटी जनपद चम्पावत उम्र 31 वर्ष को मय मोटरसाइकिल UK 03 B 9994 Royal Enfield Bullet (काला रंग) सहित गिरफ्तार* किया गया।
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध *थाना लोहाघाट* में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
🛑 बरामदगी
04.10 ग्राम अवैध स्मैक
मोटरसाइकिल UK 03 B 9994 Royal Enfield Bullet (काला रंग)
01 पर्स
₹1700 नकद
आधार कार्ड
02 एटीएम कार्ड
👮♂️ पुलिस टीम
1-व0उ0नि0 हेमन्त सिंह कठैत, थाना लोहाघाट
2-HC सुनील कुमार
3-का0 चंदन सिंह
