महेन्द्र सिंह बिष्ट
रुद्रपुर प्रादेशिक् बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष बनने के बाद से ही दिलीप अधिकारी का स्वागत और उन्हे बधाईयों का क्रम लगातार जारी है, इधर मंगलवार को उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की बरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, अपने तमाम साथियों के साथ श्री अधिकारी के ट्रांजिट कैंप आवास पर पहुंची, जहाँ उन्होंने श्री अधिकारी को पगड़ी बांधी, फूल मालाएं पहनाई, और शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया, और उन्हें शुभकामनाएं दी, यहाँ श्रीमती शर्मा ने कहा की श्री अधिकारी क्रांतिकारी नेता रहे है, और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा संघर्ष करते रहते है, श्रीमती शर्मा ने कहा की उन्हे उम्मीद है की उनके कार्यकाल में बंगालियों को अनुसूचित जाति का दर्जा, सहित नागरिकता जैसे मामलों में निश्चित सफलता मिलेगी। इस अवसर पर बरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा,कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामप्रसाद,डॉक्टर सुमित रॉय, दिनेश मौर्य, अर्जुन विश्वास,रामचंद्र, जय गुरुदेव, रविंद्र गुप्ता, अरविंद सक्सेना, राजू, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे। इधर प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने, श्रीमती शर्मा सहित स्वागत करने आये, सभी लोगो का आभार व्यक्त किया है।
