
Delhi Liquor Scam Arvind kejriwal: दिल्ली शराब नीति कथित घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को बड़ी राहत मिली है। पटियाला हाउस कोर्ट से दोनों बरी हो गए हैं। आज शुक्रवार को स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह ने अपने फैसले में आबकारी नीति मामले में दोनों केजरीवाल और सिसोदिया को बरी कर दिया है। इस केस से बरी होने पर केजरीवाल काफी भावुक हो गए। उन्होंने कोर्ट में ही मनीष सिसोदिया के गले लगाया और फूट-फूटकर रोने लगे।
दिल्ली शराब नीति घोटाला!, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया CBI केस में बरी Delhi Liquor Scam Arvind kejriwal Acquitted
शराब नीति घोटाले में कोर्ट से बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, “पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और हम सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। सत्य की जीत हुई।”
‘पूरा केस फर्जी’- केजरीवाल
केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा, “AAP के खिलाफ साजिश रची गई. आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था. पार्टी के 5 सबसे बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया. एक मौजूदा CM को गिरफ्तार किया गया. हम पर आरोप लगाए गए और हर चैनल में हमें भ्रष्ट कहा गया. यह पूरा केस ही फर्जी था. केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है.”
केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार
आगे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है. अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता
