Gurmeet singh chandhok

Dehradun murder case: देहरादून के पलटन बाजार में दिनदहाड़े युवती की हत्या मामले में एसएसपी अजय सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को लाइन हाजिर कर दिया है।
पलटन बाजार में युवक ने की थी युवती की निर्मम हत्या
बता दें बीते सोमवार को एक युवक ने 23 साल की युवती की गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही इलाके में सनसनी मची हुई थी। जांच में पता चला था कि दो दिन पहले ही मृतका ने खुड़बुड़ा कोतवाली में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही बताया था कि युवक से उसकी जान को खतरा है। जिसके दो दिन बाद ही सिरफिरे युवक ने युवती की निर्मम हत्या कर दी।
लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा लाइन हाजिर
कोतवाली नगर इलाके में युवती की हत्या के मामले में, शुरुआती जांच में पुलिस चौकी लेवल पर लापरवाही सामने आई थी। जिसके बाद एसएसपी ने एक्शन लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल निलंबित कर दिया है
