54 Views

Gurmeet singh
देहरादून में सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहब्बेवाला में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कार शोरूम की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हादसे में शोरूम में खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह के समय हुई। उस वक्त शोरूम बंद था। ऐसे में वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है
