10 Views

Dehradun News: आज यानी 13 फरवरी को चंद्रबनी के श्मशान घाट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। नाले में मिले इस शव से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। शव स्थानीय कॉलोनी का नहीं है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Dehradun News: चंद्रबनी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के कोई निशान नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल कोतवाली पटेल नगर की पुलिस जांच में जुट गई है
