
Kedarnath dham kapat opening date: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आज महाशिवरात्रि के पर्व पर घोषित हो गई है। बता दें इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय
भगवान केदारनाथ धाम के कपाट (kedarnath dham kapat opening date) खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तय की गई। इस बार बाबा केदार के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खोल दिए जाएंगे।
बाबा केदार की यात्रा की तैयारियां का श्रीगणेश
बता दें महाशिवरात्रि (mahashivratri) के पर्व से ही लोग बाबा केदार की यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां का भी श्रीगणेश कर लेते हैं। आगामी 22 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 18 अप्रैल को भैरवनाथ पूजा की जाएगी।
18 अप्रैल को की जाएगी भैरवनाथ पूजा
भैरवनाथ पूजा के बाद 19 अप्रैल को चल उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थल से फाटा की ओर प्रस्थान करेगी। अगले दिन यानी 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद 21अप्रैल को चल उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी।
