


रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार तड़ीगांव–रावलगांव मोटर मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटान का कार्य शीघ्रता से प्रारंभ कर दिया गया है। झाड़ियों के बढ़ जाने से मार्ग संकरा हो गया था, जिससे आवागमन में असुविधा हो रही थी।
जिलाधिकारी ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर झाड़ियों की सफाई एवं कटान कार्य शुरू कर दिया है।
अधिशासी अभियंता, लो०नि०वि० लोहाघाट श्री हितेश कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि “मार्ग पर झाड़ियों की कटान का कार्य तेजी से शुरु कर दिया है। शीघ्र ही पूरे मार्ग को झाड़ियों से मुक्त कर सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाएगा।”
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रमुख मार्गों पर नियमित निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित किए जाएँ, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
