
Dehradun Municipal Corporation News: देहरादून नगर निगम में पिछले दो दिनों से सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं और नियमित कूड़ा उठान ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
कार्य बहिष्कार का कारण पंडितवाड़ी क्षेत्र में महिला सफाईकर्मी के साथ कथित मारपीट (Alleged assault on female sanitation worker) की घटना बताया जा रहा है। इस घटना के विरोध में सफाई कर्मियों ने निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कर्मचारियों ने दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
पीड़ित महिला के अनुसार, पार्षद अभिषेक तिवारी पर महिला सफाईकर्मी से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप है। यूनियन ने इस मामले में वसंत विहार थाना में शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारियों का कहना है कि जल्द कार्रवाई न हुई तो प्रदर्शन उग्र होगा
