Gurmeet singh chandhok
एक बार फिर देश को दहलाने की साजिश नाकाम हुई है। हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार इस डॉक्टर(Dr Aadil) ने कमरा किराए पर लिया था।
जम्मू पुलिस ने उसके कमरे से 300 किलो से अधिक आरडीएक्स, 2 AK-47 राइफल, 84 कारतूस और केमिकर बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर ये ऑपरेशन किया गया। ये ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक विशेष टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा मिलकर किया गया।
खबरों की माने तो ये कार्रवाई अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) नाम के आतंकी संगठन से जुड़ी जांच का हिस्सा है। जांच में पता चला कि इस संगठन से तीन डॉक्टर जुड़े हुए थे। तीन में से दो डॉक्टरों आदील(Dr Aadil) अहमद राथर को सहारन पुर से और मुज़म्मिल शकील को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। तो वहीं तीसरा डॉक्टर अभी फरार है।
हाल ही में अदील राथर से जुड़ा एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ था। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग मेडिकल कॉलेज (GMC) में उसके लॉकर से AK-47 मिली थी। उस समय वो कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की पोजिशन में थे। बीते साल 24 अक्टूबर को उसने अपना पद छोड़ा था।जांच एजेंसियों का मानना है कि अदील और अन्य साथी डॉक्टर फिर से आतंकवादी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के नेटवर्क को सक्रिय करने में लगे थे।
बताते चलें कि साल 2017 में हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर ज़ाकिर मूसा ने इस संगठन को गठित किया था। इस मकसद कश्मीर में शरिया कानून के तहत एक इस्लामिक राज्य बनाना है। साथ ही भारत के खिलाफ जिहाद की पहल करना है।अब इतनी भारी मात्रा में आरडीएक्स और हथियार फरीदाबाद कैसे पहुंचे फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है। साथ ही डॉक्टरों की आतंकियों से क्या भूमिका थी। शुरूआती जांच में ये संभावना भी जताई जा रही है कि ये नटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है। इसके तार कश्मीर घाटी, यूपी और हरियाणा तक फैले हो सकते है। एजेंसियां इसकी जांच कर रही है
