Gurmeet singh chandhok

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। कनखल की नामी स्कूल की छात्रा के साथ सोच द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोच ने नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
घटना पिछले साल अक्टूबर की है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी 14 साल की बेटी कनखल क्षेत्र के नामी स्कूल में पढ़ती है। कोच बच्चों को तीरंदाजी सिखाता है। आरोपी ने बच्ची को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को ये बात बताने पर उसे जान से मारने की भी दी।
परिजनों को बताने पर दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी ने डर के कारण कुछ महीनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। छह महीने बात हिम्मत जुटाकर उसने अपने उन्हें आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज
मामले को लेकर कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत न बताया कि आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला नामी स्कूल से जुड़ा है। जिस वजह से सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है आरोपी हरियाणा का रहने वाला है
