
उत्तराखंड के कैबनेट मंत्री की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। ऋषिकेश एम्स में उनका उपचार चल रहा है। महाराज के खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री धामी अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।
सतपाल महाराज का हाल जानने एम्स पहुंचे सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सीएम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकर साझा की है। सीएम ने लिखा ‘माता रानी से सतपाल महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं’।
अब कैसी है सतपाल महारज की तबीयत? (Satpal maharaj update)
मंत्री का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि सतपाल महाराज की स्थिति फिलहाल सामान्य है। जनरल मेडिसिन वार्ड में उनका उपचार चल रहा है। तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर के बाद से उनके समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। हालांकि राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
