23 Views

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मैदानी इलाकों में घने कोहरे से लोग परेशान हैं। वही पहाड़ों में पाला पड़ने से ठिठुरन बढ़ गई है।
उत्तराखंड में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 5 जनवरी को उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
