Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने राजकीय आवास पर कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं और नन्हे बच्चों के साथ पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों ने फूल उनकी दहलीज पर डालकर लोक परंपरा को जीवंत किया और पर्व की खुशियां साझा कीं।
उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है फूलदेई: मंत्री
मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा कि फूलदेई उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व “सर्वे भवंतु सुखिनः” की भावना के साथ सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व देवभूमि के लोगों की प्रकृति, पर्यावरण तथा फूल-पौधों के प्रति विशेष श्रद्धा और जागरूकता का भी प्रतीक है।
प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का संदेश देता है फूलदेई पर्व
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया पर्यावरण संकट का सामना कर रही है, ऐसे समय में फूलदेई जैसे पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की यह परंपरा पूरे विश्व को प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है।
