
सर्दियों के मौसम में घने कोहरे एवं रात्रि के समय बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ प्रवर्तन श्री मनोज बगोरिया के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन कार्यवाही के साथ-साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। इस दौरान वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर टेप की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। बताया गया कि रिफ्लेक्टर टेप कम दृश्यता की स्थिति में वाहनों की पहचान को आसान बनाता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं काफी हद तक कम हो जाती हैं।
यह जागरूकता अभियान प्रभावी रहा, जिसे वाहन चालकों द्वारा सकारात्मक रूप से सराहा गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है तथा विभिन्न माध्यमों से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।
