6 Views

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
दिनांक 22/03/2026 को पूर्णागिरी मेला, टनकपुर में पूर्णागिरी टैक्सी स्टेशन (पुरानी पानी की टंकी के पास) एक छोटा बच्चा अकेला बैठकर रोता हुआ मिला, जो अपने परिजनों से बिछड़ गया था तथा काफी सहमा हुआ था।
ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल आनन्द सिंह एवं होमगार्ड अशोक कुमार द्वारा बच्चे से जानकारी ली गई, जिस पर उसने अपने परिवार से बिछड़ जाने की बात बताई।
तत्परता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों कार्मिकों द्वारा तत्काल खोजबीन की गई, जिसके परिणामस्वरूप बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया
