
**कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक अभियुक्त को किया 4.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार **
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट,
पुलिस अधिक्षक जनपद चम्पावत* द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में दिनांक 25.10.2025
को जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा कोच केयर सैन्टर रेलवे स्टेशन के समीप टनकपुर में सघन चैकिंग अभियान के दौरान 01 अभियुक्त को 4.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में सुसंगत धारा मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01- कमल सिंह पुत्र नेत्र सिंह भण्डारी निवासी पुल्ला हिण्डोला कोतवाली पंचेश्वर जनपद चम्पावत उम्र 20 वर्ष
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण
4.15 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम–
01- उ0नि0 जितेन्द्र सिंह बिष्ट कोतवाली टनकपुर
02- कानि0 98 दिनेश कार्की कोतवाली टनकपुर
03- कानि0 40 कैलाश मनराल कोतवाली टनकपुर
