hayat ram arya

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) द्वारा गंगा नदी की स्वच्छता, पारदर्शिता एवं नदी पुनरुद्धार (River Rejuvenation) को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक अभिनव डिजिटल पहल “गंगा पल्स (Ganga Pulse)” की शुरुआत की गई है।
इस अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब आम नागरिक गंगा बेसिन में स्थापित सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) के कार्य-प्रदर्शन की रियल-टाइम (लाइव) निगरानी कर सकते हैं। यह प्रणाली एसटीपी की कार्यक्षमता, प्रवाह एवं संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ों को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराती है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था में जवाबदेही एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
‘गंगा पल्स’ प्लेटफॉर्म गंगा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल प्रशासनिक निगरानी को सशक्त करता है, बल्कि नागरिकों की भागीदारी को भी बढ़ावा देता है।
लाइव डेटा देखने हेतु नागरिक निम्न लिंक पर विजिट कर सकते हैं:
https://www.gangapulse.in/public
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस पहल से जुड़ें तथा गंगा स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाने में सक्रिय सहभागिता करें।
