
जनपद चंपावत के थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा 7.28 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत* द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
सुरेंद्र सिंह कोरंगा, थानाध्यक्ष बनबसा* के नेतृत्व में बनबसा क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त अमन चंद पुत्र हरीश चंद निवासी भजनपुर वार्ड नंबर 7 थाना बनबसा जिला चम्पावत, उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 7.28 ग्राम अवैध स्मैक ( हेरोइन) मय मोटरसाइकिल Uk 03C 8098 बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम
1- श्री सुरेंद्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा
2- उ0नि0 श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट
3- हे0का0 संजय शर्मा
4- का0 विक्रम सिंह
