hayat ram arya

“
“प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के अंतर्गत सुशासन सप्ताह से पूर्व जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आमजन की समस्याओं का संज्ञान लिया जा रहा है तथा उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ लोगों तक पहुँचाने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
इसी क्रम में डीओ पीआरडी श्री जसवंत सिंह खड़ायत एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट ने विकासखंड चम्पावत के दूरस्थ क्षेत्र खिरद्वारी का भ्रमण किया।
न्याय पंचायत बमनजौल की ग्राम सभा पोथ के खिरद्वारी में, “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती निशा सामन्त द्वारा की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा सड़क, पेयजल, विद्युत, खेल, आजीविका एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याएँ एवं मांगें रखी गईं, जिनका संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही संज्ञान लेते हुए निस्तारण अथवा शीघ्र कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने हेतु जानकारी दी।
“प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के माध्यम से चम्पावत में प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन एवं जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
