Gurmeet singh
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार शाम प्रशिक्षण के दौरान एक कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक कैडेट की पहचान बालू एस (33 वर्ष) निवासी तिरुवनंतपुरम, केरल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक कैडेट बालू एस स्पेशल कमीशंड ऑफिसर (SCO) के रूप में चयनित होकर आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण ले रहे थे। स्विमिंग प्रशिक्षण के दौरान वे अचानक पूल में बेहोश होकर डूब गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अकादमी प्रबंधन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि यह हादसा लापरवाही का परिणाम है या कोई अन्य कारण रहा। कैडेट का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब आईएमए में किसी कैडेट की मौत हुई हो।
- अगस्त 2017 में दो कैडेटों की 10 किलोमीटर की दौड़ के दौरान मौत हुई थी।
- वर्ष 2019 में एक जेंटलमैट कैडेट की नेविगेशन ट्रेनिंग के दौरान गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी।
IMA में देश-विदेश से आए कैडेटों को कठोर सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। इस हादसे के बाद अकादमी और कैडेटों में शोक की लहर है।
