Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत
मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है स्वास्थ्य खराब होने के चलते महाराज को एम्स के जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल
मंत्री का उपचार कर रहे चिकित्सकों की माने तो कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की स्थिति फिलहाल सामान्य है। अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। हालांकि राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है
