
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा नेता नेहा जोशी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही नेहा जोशी ने धामी सरकार से सख्त नियम बनाने की मांग की है
BJP नेता नेहा जोशी ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अब तक विपक्ष सवाल उठाता रहा था, जिसका सत्ता पक्ष के लोग बचाव कर रहे थे। लेकिन देहरादून में सोमवार सुबह ओवरटेक को लेकर पनपे विवाद में हुई फायरिंग मामले में सरकार और पुलिस पर अपनों ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा नेता सत्ताधारी पार्टी की नेता नेहा जोशी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
जोशी ने की सरकार से सख्त नियम बनाने की मांग
नेहा जोशी ने वीडियो जारी कर पुलिस और धामी सरकार से दिल्ली, यूपी और हरियाणा से आ रही गाड़ियों पर सख्ती बरतने की मांग की है। उनका कहना है कि आज बाहर से आ रहे पर्यटकों के अंदर से पुलिस का डर ख़त्म होता जा रहा है। यहीं कारण है कि बाहर से आ रहे पर्यटक सड़कों पर दबंगई दिखाते घूम रहे हैं।
मुझे पूरा विश्वास है अपने नेतृत्व पर: नेहा जोशी
नेहा जोशी ने कहा ब्रिगेडियर जोशी के हत्यारों को तो सख़्त सज़ा होनी ही चाहिए लेकिन उत्तराखंड से बाहर से आने वाली हर गाड़ी की सघन चेकिंग होनी चाहिए, इनके मन में डर होना चाहिए तभी ऐसी घटनाएं आगे नहीं होंगी। उन्होंने कहा “मुझे पूरा विश्वास है अपने नेतृत्व पर कि वे इसको एक नज़ीर बनायेंगे
