Gurmeet singh chandhok

देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया। जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
डिवाइडर के ऊपर चढ़ा तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक
हादसा दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देहरादून की ओर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक का अचानक अचानक टायर फट गया। जिस वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अब हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।
हादसे का CCTV आया सामने
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक का टायर फटने के कारण हुआ, जिसके बाद वाहन चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
