
देहरादून में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।
PM Modi के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट
देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देशों पर पूरे जनपद में दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जहां बाहर से आने वाले हर वाहन और व्यक्ति की जहां जांच की जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि बिना सत्यापन कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजरअंदाज न हो।
सघन चेकिंग और कॉम्बिंग तेज
वीवीआईपी रूट के आसपास के जंगलो में भी पुलिस वन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार काम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह कि सुअराक्ष चूक की संभावना को ख़त्म किया जा सके। इसके साथ ही पूरे जिले में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान जारी है, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और जांच की जा रही है।
ग्राउंड जीरो पर उतरे SSP
होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में ठहरे बाहरी लोगों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा इन स्थानों पर पहुंचकर ठहरने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है और उनका सत्यापन किया जा रहा है। एसएसपी देहरादून खुद ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वे लगातार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि पीएम के दौरे के दौरान व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद बनी रहे।
