
शराब की चलती भट्टियां तहस-नहस,हजारों लीटर लाहन नष्ट, मौके से फरार माफियाओं को चिन्हित की कार्रवाई में जुटी पुलिस
रुद्रपुर। कोतवाली बाजपुर की चौकी बरहनी पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के चलते शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शराब की भट्टियां तहस नहस की। साथ ही हजारों लीटर लाहन नष्ट की। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक एसएसपी के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब
माफियाओं,मादक पदार्थ की रोकथाम को पुलिस का अभियान चल रहा है। इसी कार्रवाई के तहत कोतवाली अभियान के तहत चौकी बरहनी प्रभारी संदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का क्षेत्र में अभियान चला। इस अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के चलते शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके पर शराब भट्टियां चलती मिली। पुलिस ने भट्टियां तहस-नहस की और हजारों लीटर लाहन नष्ट की। चौकी प्रभारी के मुताबिक बरहनी जंगल क्षेत्र में अवैध शराब बनने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर हजारों लीटर लाहन नष्ट की। उन्होंने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। टीम में सुरेंद्र बिष्ट समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
