Gurmeet singh chandhok

बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने चारधाम यात्रा की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। बुटोला ने आरोप लगाए कि देव डोली के पौराणिक मार्ग पर सीवर लाइन बनाई गई है। लेकिन निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है।
बद्रीनाथ विधायक ने उठाए चारधाम यात्रा की तैयारियों पर सवाल
बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने देहरादून के कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन की ओर से की जा रही चारधाम यात्रा की तैयारियों पर सवाल है। बुटोला ने कहा 5 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान का निरीक्षण किया था। जिसमें अभी तक महज 40 से 50 फिसदी काम पूरा हुआ है।
स्थानीय विधायक को रखा जाता है यात्रा तैयारी की बैठकों से दूर: बुटोला
लखपत बुटोला ने सरकार पर आरोप लगाया कि यात्रा तैयारी की बैठकों से स्थानीय विधायक को दूर रखा जाता है। साथ ही बुटोला ने कहा कि मंदिर के पास रहने वाले पंडितों के घरों को तीन साल पहले तोड़ा गया था। आज वहां केवल खंडर मौजूद है। वही विधायक ने कहा कि देव डोली के पौराणिक मार्ग पर प्रशासन की ओर से सीवर लाइन बनाई गई। लेकिन उसका निर्माण कार्य आज भी अधूरा है।
