Gurmeet singh chandhok

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) भी इस युद्ध के बीच फंस गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी की वो दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई है। बताते चलें कि ईरान ने दुबई में भी हवाई हमला किया है। सिधु ने उस भयानक मंजर को भी बयां किया। हर घंटे हालात खराब होते जा रहा है। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि अब वो सुरक्षित हैं।
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसी बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu
मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमलों के बाद ईरान ने भी कई देशों में अमेरिकी ठीकानों पर हमला बोला था। जिसमें दुबई भी शामिल है। इस तनाव के चलते दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन को रोका गया था। जिससे कई यात्रियों के फंसने की खबर सामने आई । पीवी सिंधु भी करीब 8 घंटे से ज्यादा दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं
पीवी सिंधु ने भयानक मंजर किया बंया
इस बात की जानकारी पीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। उन्होंने भयानक मंजर बयां कर बताया कि “यह भयावह घटनाक्रम लगातार सामने आ रहा है और हालात हर घंटे और ज्यादा भयावह होते जा रहे हैं.
एयरपोर्ट के पास हुआ धमाका
उन्होंने आगे लिखा, “कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर जहां हम छिपे हुए थे, उसके पास ही एक धमाका हुआ. मेरे कोच को तुरंत उस इलाके से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे. यह हम सभी के लिए बहुत तनावपूर्ण और डरावना पल था.”
सभी हैं सुरक्षित
आगे उन्होंने कहा कि, “दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अधिकारियों के अथक प्रयासों के कारण हम सभी अब सुरक्षित हैं और हमें एक और ज्यादा सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. हमें सुरक्षित रखने में उनके अविश्वसनीय सहयोग और निरंतर सहायता के लिए दुबई स्थित इंडियन हाई कमीशन का भी विशेष धन्यवाद. फिलहाल, हम थोड़ा आराम करने की कोशिश कर रहे हैं और हालात सामान्य होने तक उम्मीद बनाए रख रहे हैं
