108 Views

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
बनबसा नगर के वार्ड नंबर चार स्थित मुख्य बाजार में पानी निकासी के नाले में सफाई न होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी बनबसा को नाले की तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री दीपक चंद्र बुढ़लाकोटी ने बताया कि नाले की सफाई कार्यवाही तत्काल कराई गई, जिससे जल निकासी को दुरुस्त कर दिया गया है।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
