Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड के यूट्यूबर अनुराग डोभाल का कार एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में फिलहाल इलाज चल रहा है। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उन्होंने कथित तौर पर अपनी कार डिवाइडर से भिड़ा दी थी। हादसे के बाद वो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। बताते चलें कि अपने ‘आखिरी व्लॉग’ में उन्होंने अपने परिवार के चलते मानसिक परेशानी से जूझने की बात कही थी। इस बीच अब उनकी पत्नी रितिका डोभाल ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट दिया है।
बताते चलें कि अनुराग की पत्नी रितिका चौहान प्रेग्नेंट हैं। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर उन्होंने अनुराग की हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने लिखा “अनुराग ठीक हैं। उन्हें कुछ चोटें आई हैं। वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। यह हमारे लिए कठिन वक्त है। लोगों से अपील है कि अफवाह न फैलाएं। हमें आपकी प्रार्थना और सपोर्ट की जरूरत है। हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद”
पिता ने तोड़ दिया रिश्ता
इसी बीच अनुराग डोभाल के परिवार में चल रहे तनाव की ओर भी लोगों का ध्यान गया। खबरों की माने तो उनके पिता ने एक अखबार में पब्लिक नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्होंने ऐलान किया वो अनुराग डोभाल और रितिका चौहान डोभाल को अपना नहीं मानते।
अनुराग ने परिवार पर लगाए थे इल्जाम
बताते चलें कि कार एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने एक व्लॉग में परिवार के साथ अपने खराब रिश्तों को लेकर बताया था। उन्होंने अपने परिवार मां, पिता और भाई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने ये तक कहा था कि अगर उनकी मौत होती है तो उसका जिम्मेदार उनका परिवार होगा।
