
उत्तराखंड की धामी सरकार के 4 साल पूरा होने के उपलक्ष में 7 मार्च को हरिद्वार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। सरकार और संगठन की ओर से इस कायक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन हरिद्वार के बैरागी कैंप क्षेत्र में होगा।
धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
कार्यक्रम में देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगेा। अमित शाह के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि चार सालों में राज्य सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में जो विकास कार्य किए हैं उन्हें आमजन के सामने व्रिस्तित रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
अमित शाह देंगे उत्तराखंड को बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सरकार की उपलब्धियों, प्रमुख योजनाओं हुए राज्य की प्रगति को दर्शाने वाले प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बताया जा रहा है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit shah uttarakhand visit) इस दौरान कई नई योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। सरकार की ओर से इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं
