महेंद्र सिंह बिष्ट
रुद्रपुर
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष,और 2022 में कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, श्रीमती मीना शर्मा ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर 50 से भी अधिक जुझारू,और समर्पित महिलाओं को सिटी क्लब में अयोजित एक शानदार कार्यक्रम में सम्मानित किया । उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की जुझारू, कर्मठ और कांग्रेस के लिए लगातार सक्रिय रहने वाली 50 से भी अधिक महिलाओं को शॉल ओडाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती ममता हालदार ने सभी महिलाओं को शॉल ओडाई । इस अवसर पर अपने संबोधन में कार्यक्रम की संयोजक, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि 41 वर्ष पूर्व आज ही के दिन महिला कांग्रेस की स्थापना की गई थी, उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और उत्तराखंड प्रदेश की जुझारू अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है, श्रीमती शर्मा ने कहा कि वह स्वयं भी रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर, और उन्हें मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं, उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही लगभग 1000 महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ने का काम किया है, श्रीमती शर्मा ने कहा कि आज जिन 50 महिलाओं को वह महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सम्मानित कर रही हैं, यह सभी महिलाएं पार्टी की रीड है, और रात दिन कांग्रेस की मजबूती के लिए हमेशा समर्पित रहती हैं।उन्होंने महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता का आह्वान किया कि वह पूरी निष्ठा, समर्पण,और ईमानदारी के साथ कांग्रेस को मजबूत बनाने में आगे आए । इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में श्रीमती ममता हालदार, सरोज रानी, पूनम गुप्ता,पार्षद इल्मा शमरीन, पूर्व पार्षद सुमन राणा, सोनी आर्य, कांति कोली, सरोज शर्मा, यादो देवी, सावित्री यादव, बकुल साना,मधु शिखधर,पूनम गुप्ता, ज्योति टम्टा, ऊवैदा बेगम, मैंसर बी,बेबी शिखदर, गंगा देवी, विटोला देवी, भूरी देवी, चंद्रकली कोली, द्रौपदी, पूनम, कविता, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी ।
