Gurmeet singh chandhok
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट से बड़ा फैसला आना है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज पुलिस और प्रशासन के साथ रेलवे पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें एडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसपी सिटी मनोज कत्याल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया
Video-https://youtu.be/iR-uWzy-LzA?si=j0R9tyfcA1lgUost
इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों का कहना है कल सुप्रीम कोर्ट में पूरे मामले को लेकर फैसला आना है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं लोगों से अपील की जा रही है सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें किसी भी तरह से कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ होने नहीं दिया जाएगा अराजक तत्वों के साथ कड़ाई से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।
