Gurmeet singh chandhok

देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद उत्तराखंड पुलिस महकमा नींद से जाग गया है। इसी के मद्देनजर बीते मंगलवार को डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए।
हॉटस्पॉट इलाकों पर रहेगी पुलिस की खास नजर
बैठक में साफ़ किया गया कि राजधानी देहरादून की कानून-व्यवस्था पर अब रोजाना नजर रखी जाएगी। डीजीपी ने आईजी गढ़वाल को दैनिक मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि एसएसपी देहरादून को अपने अधीनस्थ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को फील्ड में सक्रिय रहने, चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और बैरियरों पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर सुबह के समय पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
अपराधियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान
आईजी और एसएसपी एसटीएफ को राजधानी में सक्रिय आपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने साफ़ किया है कि अब अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीजीपी ने ये भी निर्देश दिए कि पीजी और किरायेदारों का सघन सत्यापन किया जाए। साथ ही होम स्टे में चल रही गितिविधियों कि नियमित निगरानी हो। साथ ही निर्धारित समय के बाद खुले रहने वाले बार और पब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
राजधानी देहरादून में अपराध बर्दाश नहीं: DGP
डीजीपी दीपक सेठ ने साफ़ शब्दों में कहा कि देहरादून में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
