12 Views

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में होली के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सात मार्च को एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा।
उत्तराखंड में 5 मार्च को कैसा रहेगा मौसम Uttarakhand Weather update
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 7 मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम शुष्क रहने के चलते सामान्य तापमान में छह से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
