89 Views

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
ग्राम डुंगराओड में अग्निकांड से प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से त्वरित राहत सामग्री वितरित की गई।
अग्निकांड से प्रभावित श्री नाथू राम पुत्र श्री केदार राम को राजस्व विभाग एवं रेडक्रॉस की ओर से कम्बल एवं बर्तन सेट प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्ति विभाग की ओर से खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई गई।
प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पीड़ित को माननीय मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु आख्या प्रेषित की जा रही है।
