10 Views

देहरादून के सहस्त्रधारा में बीती देर रात एक शख्स खाई में जा गिरा। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहस्त्रधारा में खाई में गिरने से एक शख्स की मौत
घटना शनिवार रात की है। जानकारी के अनुसार सहस्त्रधारा के पास एक व्यक्ति 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शख्स को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की शिनाख्त जारी
रेस्क्यू टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है ।
