Gurmeet singh chandhok

Devprayag Accident: देवप्रयाग में आज सुबह-सुबह एक ट्रक भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
देवप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
हादसा सोमवार सुबह तड़के 3 बजाकर 5 मिनट का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े पत्थर गिरने लगे। जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहा एक ट्रक आ गया। पत्थरों की मार इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक अंदर ही फंस गया। भूस्खलन के कारण मार्ग भी दोनों ओर से पूरी तरह बाधित हो गया।
बंद रास्ते को खोलने में जुटा प्रशासन
सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और लगातार गिरते पत्थरों के बीच SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे ट्रक के केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। एसडीआरएफ के इंसपेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव को पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और जिला प्रशासन जेसीबी से मलबा हटाकर बंद रास्ते को खोलने में जुटा है
