Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी: शहर के चंदन हॉस्पिटल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी के नेतृत्व में छात्र अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गए और अस्पताल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती एक जिंदा मरीज को मृत दिखाकर उसकी फाइल तैयार की गई, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और इस मामले की निष्पक्ष जांच कर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छात्रों ने यह भी कहा कि “चंदन अस्पताल मौत का अस्पताल बन गया है” और इसे तत्काल बंद करने की मांग की।हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
