हयात राम आर्य



मां मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से बड़े भाई आनंद सिंह अधिकारी जी के नेतृत्व में खरही जिला पंचायत सदस्य सोनु बोहरा जी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य खरही भोला बोहरा द्वारा लधियाघाटी में महाविद्यालय खोलने को लेकर मुलाकात की जिसमें मां मुख्यमंत्री जी के आश्वासन दिया जल्दी ही पूरी प्रक्रिया हो जाने के चलते लधियाघाटी में महाविद्यालय खोला जायेगा।
जिसमें जिलाधिकारी चम्पावत महोदय को जल्दी से जल्दी कार्यवाही करने को लेकर निर्देशित किया गया था।
जिसके चलते आज लधियाघाटी में महाविद्यालय खोलने के सन्दर्भ में जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी उपखंड शिक्षा अधिकारी पाटी श्री मान संजय भट्ट जी व उनकी टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण में नोडल अधिकारी महोदय जी को पर्याप्त भूमि, सड़क सुविधा, पेयजलापूर्ति,विघुत व्यवस्था, के साथ साथ पूरे मानक पाये गये।
जिसमें खरही जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सोनू बोहरा जी , चौड़ा मेहता ग्राम प्रधान लक्ष्मण मेहता जी,मछियाड ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद बडेला जी,कुल्याल गांव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ललित कुल्याल, चौड़ा पित्ता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुन्दन बोहरा, चल्थिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवान सिंह कुंवर क्षेत्र पंचायत सदस्य चौड़ा पित्ता चौड़ा मेहता ब्रिजेश बिष्ट जी, कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि पाटी मोहन बगोटी जी सहित समस्त लधियाघाटी क्षेत्र व कुल्याल गांव के त्रिलोक चंद,पान सिंह चंद,राजू चंद, राकेश कुल्याल,मदन कुल्याल,दीवान सिंह कुल्याल,दयाल सिंह, भगवान राम, राजेन्द्र मेहता,मदन बुराठी जी, लक्ष्मण सिंह,पान सिंह कुल्याल,राजू कुल्याल, सहित दर्जनों ग्रामीणों से मुलाकात व बैठक की।
जिसमें कुल्याल गांव के ग्रामीणों द्वारा खालबगड तोक में निशुल्क 500 नाली जमीन महाविद्यालय निर्माण को देने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।
जिसमें कला संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय, आडिटोरियम कक्ष, आवासीय भवन, छात्र व छात्रा हास्टल के साथ साथ मिनी स्टेडियम स्पोर्ट्स कैम्पस, लाइब्रेरी,व बी.एड.,डी.एल.एड कालेज खोला जा सके।
पुनः आप सभी क्षेत्रवासियों का हृदय की गहराईयों से हार्दिक आभार एवं अभिनन्दन।
